
करौली जिले के टोडाभीम तहसील की ग्राम पंचायत करीरी में लगभग 5 वर्ष पूर्व जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा द्वारा शराबबंदी को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया था, जिसके चलते संपूर्ण ग्राम पंचायत के निवासियों ने मतदान प्रकिया को अपना कर शराबबंदी कराने का मन बनाया। 30 मई 2022 को उक्त ग्राम पंचायत करीरी में मतदान किया गया !

ग्राम पंचायत करीरी में शराब के खिलाफ जस्टिस फ़ॉर छाबड़ा जी संगठन, ओमप्रकाश घूमना, पवन जैन, प्रेम डेरा, सरपंच लिछमा देवी, विजय करीरी की अगुवाई में मतदान हुआ और जागरूक ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग लिया । आज शराबबंदी के लिए 5400 कुल मतदाता में से 3834 वोट मतदान हुआ, कुल मतदान का 97%मतदान शराबबंदी के पक्ष में हुआ। आज पक्ष में 3746 वोट डले।
वोटिंग के लिए संगठन से ओमप्रकाश घूमना व प्रेम राज सैनी ने कमान संभाली। पिछले कई दिनों से संगठन के सभी लोग करीरी में ही रह रहे थे।















