

बीकानेर-5 जून-2022 – विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अवर फ़ॉर नेशन संस्था द्वारा रेलवे हॉस्पिटल,लालगढ़ परिसर के अंतर्गत आने वाले पार्क की श्रमशक्ति के माध्यम से CA सुधीश शर्मा के नेतृत्व में श्रमदान किया गया । श्रमदान के तहत पार्क में जमा कचरे,झाड़ियों की सफाई करके पार्क को पूर्णतया स्वच्छ किया गया । त्तपश्चात परिसर के अंदर के हिस्से में बने पार्क में संस्था के सदस्यों और रेलवे हॉस्पिटल के अधिकारियों/कर्मचारियों के सयुक्त तत्वावधान में पौधे लगाए गये तथा इन पौधों को पेड़ बनने तक इनके देखभाल करने का मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों ने संकल्प लिया और भारत माता की जय जयकार के गगन भेदी नारो के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया । इस कार्यक्रम में बीकानेर की तमाम वो हस्तियां पुरुष/महिलाएं सम्मलित थी जो अलग अलग क्षेत्रो में महारत हासिल है जिनमे प्रमुख रूप से चिकित्सक,इंजीनियर,चार्टेड अकाउंटेंट आदि ।
















