Bikaner Live

वॉटर मैन राजेंद्र सिंह सांखला के सौजन्य से हुआ डूंगर महाविद्यालय में रोट्रेक्ट जल मंदिर का भूमिपूजन

सम्पूर्ण प्रदेश में प्रचंड गर्मी का क़हर देखते हुए बीकानेर शहर के सबसे बड़े महाविद्यालय में विध्यार्थियो एवं आमजन की सुविधा को मध्य नजर रखते हुए एक जल मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पूर्ण हुआ।

रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष प्रशांत कल्ला एवं सचिव मेहुल पुरोहित ने बताया की बीकानेर में रोटरी परिवार के संयुक्त तत्वाधान में 15 से अधिक जल मंदिर का निर्माण करवा चुके वाटर मैन श्री राजेंद्र सिंह जी सांखला मकराना – जयपुर के सौजन्य से डूंगर महाविद्यालय जयपुर रोड मैन गेट पर प्याऊ का भूमि पूजन भामाशाह श्री राजेंद्र सिंह सांखला एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जे.पी सिंह के करकमलो द्वारा कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया।

प्रकल्प संयोजक कमल राठी एवं अध्यक्ष निर्वाचित गौरव चौधरी ने बताया की उपरोक्त प्याऊ में चिलिंग प्लांट सहित अंडरग्राउंड टैंक बनवाया जाएगा ताकि आम जन एवं कॉलेज स्टूडेंट्स को तपती धूप एवं कड़ाके की गर्मी में शीतल जल प्रबंधन हो सके।

प्रधानाचार्य श्री जे.पी सिंह जी ने भामाशाह राजेंद्र सिंह जी सांखला एवं रोट्रेक्ट सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की बीकानेर के सबसे बड़े कॉलेज में जहां 25000 से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं, उस भूमि पर यह नेक कार्य क्लब सदस्यों द्वारा करवाए जाने हेतु सभी का साधुवाद एवं आभार प्रकट किया।

इस प्रकल्प में रोट्रेक्ट सदस्यों में प्रिन्स करनाणी, सत्यम अग्रवाल, रोहित पचीसिया, ललित स्वामी, अभिमन्यु जाजडा, आकाश बेगानी, भानु जिंदल, अश्लेश अग्रवाल, अब्दुल खान उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!