Bikaner Live

बच्चों एवं अभिभावकों को पौधा वितरण कर मनाया पर्यावरण दिवस
soni

अच्छा होगा अभिभावकों पौधा वितरण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर स्थित शयोना शिक्षण संस्थान की ओर से आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को पौधा वितरण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संचालिका राजकुमारी व्यास ने बताया कि शयोना शिक्षण संस्थान पर आने वाले बच्चों को समय-समय पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले दिवसों के बारे में विशेष जानकारी उपलब्ध करवाते हैं तथा उन्हें संदेश देने के लिए उसी प्रकार की एक्टिविटी करवाई जाती है इसी श्रंखला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वह अपने जीवन में प्रत्येक नागरिकों को एक पौधा अवश्य लगाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।
शयोना शिक्षण संस्थान में वर्तमान में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सिखाई जा रही है जिससे आने वाले समय में बच्चों को उसका लाभ मिल सके।
व्यास ने बताया कि बच्चों को हेड राइटिंग क्राफ्ट कुकिंग ड्राइंग पेंटिंग सहित अनेक प्रकार की गतिविधियां सिखाई जा रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!