Bikaner Live

विश्व पर्यावरण दिवस के पोस्टर का विमोचन
soni

विश्व पर्यावरण दिवस के पोस्टर का विमोचन
अर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने बताया कि पवनपुरी के सेक्टर 4 में अर्पण सेवा समिति द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का पोस्टर डॉ. पवन दाधीच द्वारा विमोचित किया गया।
अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना हमारा उद्देश्य व कर्तव्य है ताकि विश्वभर में पर्यावरण संबंधी हो रही दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
समिति के संरक्षक डॉ. कप्तान चारण ने पर्यावरण के संरक्षण संबंधी विधिक प्रावधानों की जानकारी दी।
समिति के सचिव स्वप्निल तिवाड़ी ने कहा की पेड़-पौधे लगाना ही नहीं बल्कि लगाकर उनका समय समय पर देखभाल करना ही वास्तविक संरक्षण होगा। तमाम उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। डॉ. पवन दाधीच एवं उपस्थित नागरिकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण करने में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!