Bikaner Live

अब टोल वाले FASTag पर भी पड़ रहा है डाका, जालसाज ऐसे कर रहे हैं पैसे की चोरी
फाइल इमेज
फोटो गूगल मीडिया के माध्यम से

टोल प्लाजा पर लोगों को पहले टोल देने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकारी की ओर से FASTag की शुरुआत की गई थी. FASTag की मदद से टोल प्लाजा पर बिना रुके ही टोल टैक्स दिया जा सकता है. ऐसे में लंबे वक्त तक वहां इंतजार भी नहीं करना पड़ता. हालांकि अब जालसाजों की नजर FASTag अकाउंट में पड़े पैसों पर है और इन पर भी डाका डाल रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा कार को साफ करने के बहाने कार के शीशे तक पहुंच जाता है. इसके बाद अपना हाथ ले जाकर कार के शीशे पर लगे FASTag की तरफ ही उल्टा हाथ कर बार-बार हाथ घुमाने लगता है. ऐसे में देखने वालों को यही लगता है कि बच्चा कार को साफ कर रहा है. हालांकि बच्चा कार साफ नहीं बल्कि कार के शीशे पर लगे FASTag को स्कैन कर आपके खाते से पैसे साफ कर रहा होता है.

बच्चे ने अपने हाथ में घड़ी जैसा कोई गैजेट पहना होता है. यह असल में एक स्कैनर है. इस स्कैनर को जितनी बार FASTag पर घुमाते हैं उतनी बार ही FASTag से पैसा कटने लगता है. इस स्कैनर में अमाउंट भी फिक्स कर दी जाती है, उसी हिसाब से पैसा कटने लगता है. वहीं जब तक पैसा कटने का मैसेज शख्स के पास जाता है तब तक वो बच्चा भी वहां से कार साफ करके चला जाता है. इस तरह की घटनाओं से जालसाज लगातार लोगों की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं.

मीडिया सूत्रों से

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!