Bikaner Live

शिक्षा मंत्री ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में आधुनिक उपकरणों का किया लोकार्पण
70 लाख रुपए की लागत से खरीदे गए उपकरण


बीकानेर, 27 जून। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में आधुनिक उपकरणों का लोकार्पण किया। उन्होंने मोर्चरी का अवलोकन किया और उसकी कार्य प्रक्रिया को जाना। इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि मोर्चरी में अत्याधुनिक उपकरण आने से पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान होने वाली शल्य चिकित्सा और मृत्यु के कारणों को पता लगाने में आसानी होगी और पोस्टमार्टम प्रक्रिया में समय की बचत होगी। उन्होंने बताया कि करीब 70 लाख रुपए की लागत से ये उपकरण खरीदे गए हैं। इससे मोर्चरी के सुदृढ़ीकरण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल की सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है। चिकित्सा सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, वहीं भामाशाहों के सहयोग से भी यहां आमूलचूल सुधार हो रहे हैं। मुंधडा परिवार की ओर से 40 करोड़ रुपए की लागत से मेडिसन यूनिट का निर्माण करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद सलीम तथा पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ पी के सैनी सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!