Bikaner Live

एक्टर्स पर बनीं बायोपिक:’द डर्टी पिक्चर’, ‘महन्ती’ से लेकर ‘संजू’ तक, एक्टर्स की अनसुनी कहानियां बयां करती हैं ये फिल्में
soni

इंडस्ट्री में जारी बायोपिक के चलन में अब तक कई बेहतरीन एक्टर्स की जिंदगी के उतार चढ़ाव भी दिखाए जा चुके हैं। जहां एक तरह लाइमलाइट में रहने वाले सितारों के बारे में जानने की फैंस को उत्सुकता रहती है वहीं इन फिल्मों ने एक्टर्स के संघर्ष, करियर और बनते बिगड़ते रिश्तों को गहराई से दिखाया गया है। आइए जानते हैं कौन सी फिल्में दिखाती हैं सेलेब्स की अनसुनी कहानियां-

संजू

साल 2018 में आई फिल्म संजू बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की असल कहानी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे संजय दत्त करियर की शुरुआत में ही ड्रग एडिक्ट हो गए थे और कैसे उनका नाम आतंकवादियों के साथ जुड़ गया था। संजय दत्त ने जिंदगी में चल रहीं परेशानियों के चलते सुसाइड करने का भी प्रयास किया था जिसे फिल्म में दिखाया गया है। ये फिल्म संजय की बिगड़ी छवि सुधारने में भी काफी फायदेमंद साबित हुई। राजकुमार हीरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!