Bikaner Live

ग्रेट जैमिनी सर्कस का शुभारम्भ दो जुलाई से
soni

बीकानेर देशभर में विख्यात सबसे पुराने सर्कस ग्रेट जैमिनी सर्कस का शुभारम्भ शनिवार, 2 जुलाई को स्थानीय सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के मैदान में प्रारंभ होगा। सर्कस के प्रथम शो का शुभारम्भ शाम साढ़े सात बजे एडीएम सिटी पंकज शर्मा द्वारा किया जाएगा। सर्कस के रोजाना तीन शो क्रमश: दोपहर एक बजे, दोपहर चार बजे तथा तीसरा शो शाम साढ़े सात बजे होंगे। सर्कस के प्रबंधक अमर जीत पाल ने बताया कि सर्कस मेें सबसे खतरनाक खेल हवाई झूला जो एक बेहद ही रोमांच भरा जोखिम भरा होता है इस खेल को जांबाज खिलाड़ी लड़के व लड़कियां हंसते-हंसते लोगों को अपनी जान की परवाह किए बगैर दिखाते हैं। अफ्रीकन कलाकार द्वारा ‘पोल डांस’ अफ्रीकन अकर बिक (ग्रुप डांस) तथा लड़कियों द्वारा साइकिलों पर तरह-तरह के प्रदर्शन स्पेशल साइकिलों द्वारा ग्राऊण्ड में जोखिम भरे प्रदर्शन, रिंग डांस, मौत के कुंए (ग्लोब में मोटरसाइकिलें चलाना), लड़कियों द्वारा मोटरसाइकिल चलाना, जोरदार तमाम प्रकार के प्रदर्शनों के साथ जोकरों द्वारा फोल्डिंग साइकिल चलाते-चलाते तोडऩा व जोडऩा लोगों को हंसाना। साइकिल पर जकलिंग (रिंग) प्रदर्शन, हाई व्हील टफ साइकिल प्रदर्शन फायर डांस आदि काफी प्रकार के प्रदर्शन सर्कस के बहादुर जांबाज लड़के-लड़कियों द्वारा शो के दौरान दिखाए जाएंगे। सर्कस के कलाकार द्वारा निशानेबाजी का भी शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। सर्कस देखने आने वाले दर्शकों को इस बार डूप्लेक्स कॉलोनी, शास्त्रीनगर रोड़ वाले मुख्य मार्ग से आने होगा। सर्कस के बहादुर और जांबाज कलाकारों का टीम सावधान इण्डिया 077 के ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया, सलीम भाटी, जितेंद्र सिंह सेंगर, बजरंग सोनी द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित भी किया जाएगा।

Author picture

खबर

Related Post

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का बीसवां सामूहिक विवाह समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जनवरी को केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर वधू को वितरित की ‘बरी सहित अन्य विवाह सामग्री’

Read More »

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में जागरूकता कार्यक्रमसीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बच्चों से की टीबी उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

Read More »
error: Content is protected !!