Bikaner Live

लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में होंगे दो करोड़ के विकास कार्य
ओपन थिएटर होगा विकसित, मुख्य मंदिर में बनेगा टीन शेड


बीकानेर, 13 जुलाई। लक्ष्मीनाथ मंदिर में दो करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें मंदिर परिसर के एक पार्क को ओपन थिएटर के रूप में विकसित करने के अलावा मुख्य मंदिर प्रांगण को टीन शेड से कवर करवाया जाएगा।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को मंदिर परिसर में प्रस्तावित कार्यों के स्थान देखे और बताया कि पर्यटन तथा कला संस्कृति विभाग के माध्यम से यह कार्य करवाए जाएंगे। इसमें मंदिर के सीढ़ियों वाले पार्क को ओपन थिएटर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियों का सतत आयोजन होता है। इसके मद्देनजर यह कार्य किया जाएगा। इसके तहत ओपन थिएटर के स्टेज को शेड से कवर करने, मंच के दोनों ओर ग्रीन रूम बनाने, इसके पीछे की दीवार को ऊंचा करने तथा बैठक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर के मुख्य परिसर में होली सहित विभिन्न अवसरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं और बरसात एवं गर्मी के दौरान दर्शनार्थियों को परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर यहां भी शेड लगाए जाएंगे। उन्होंने मुख्य मंदिर की फर्श को आवश्यकता के अनुसार दुरूस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही संतोषी माता मंदिर में नगर स्थापना दिवस एवं अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर स्थाई स्टेज बनवाने के लिए लिए कहा। पर्यटन विभाग के अधिशाषी अभियंता मुकेश शर्मा ने बताया कि इसकी प्राइमरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट शीघ्र ही सरकार को भिजवाई जाएगी। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता मदन लाल, लक्ष्मीनाथ मंदिर पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम कच्छावा मौजूद रहे।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!