Bikaner Live

गुरू पुर्णिमा पर गुरु से लिया आशिर्वाद,
गुरु की गहराई समुन्दर से ज्यादा गहरी – महंत सरजूदास

बीकानेर। बुधवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गंगाशहर मे सुजानदेसर स्थित राम झरोखा कैलाश धाम सियाराम बाबा आश्रम में परम पूज्य परमहंस श्री सियाराम जी गुरु महाराज जी की परम पूज्य श्री गुरु महाराज श्री श्री 108 श्री महंत श्री रामदास जी महाराज जी की पूजा आरती आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महंत सरजूदास जी ने वहां उपस्थित सभी भक्त जनो से कहा कि गुरु के ज्ञान बिना जीवन व्यर्थ हैं, गुरु से प्राप्त ज्ञान समुन्दर की गहराई से ज्यादा गहरा होता हैं। महाराज जी ने कहा कि हर व्यक्ति का प्रथम गुरु उनकी मां होती हैं वह सदैव पूजनीय होती हैं। मां के बाद ही गुरु का दर्जा होता हैं।
महामंडलेश्वर सरजू दास जी महाराज जी के समस्त भक्त जनों ने आश्रम के महंत श्री महामंडलेश्वर सरजू दास जी महाराज जी की पूजा अर्चना की। आश्रम के महंत श्री रविदास जी महाराज जी ने बताया कि मनुष्य का जीवन अंधकार में रहता है इसीलिए हमको गुरु परंपरा से जुड़कर और संस्कार लेना चाहिए। एक गुरु ही है जो मनुष्य को अंधकार से निकाल सकता है आज राम भक्त जनों ने कैलाश धाम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया एवं अपने गुरु के प्रति श्रद्धा से व्यक्त करते हुए गुरु का आशीर्वाद लिया।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!