Bikaner Live

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर महिला शक्ति ने किया यज्ञ व योग

बीकानेर । राजस्थान महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर व भाजपा महिला मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा संयुक्त रूप से पांच दिवसीय योग शिविर रविवार से माहेश्वरी भवन गंगाशहर मे आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अनेक महिलाएं योग का लाभ ले रहीं हैं।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शिविर स्थल पर यज्ञ का आयोजन भी किया गया । 

जिला सोशल मीडिया मीडिया प्रभारी इंदु शर्मा ने बताया कि  भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन  छाजेड़  व महिला मंडल  अध्यक्ष हेमा करनाणी ने  भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया।

शिविर में महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उमा शर्मा ने शारीरिक, मानसिक  और आध्यात्मिक स्वास्थ्य हेतु विभिन्न रोगों से संबंधित सूक्ष्म व्यायाम व आसन करवाए।    महिला पतंजलि सोशल मीडिया राज्य प्रभारी सुनीता  गुर्जर ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम में पतंजलि की कोषाध्यक्ष ऋतु धीर,युवती प्रभारी चंद्राणी, भारती अरोड़ा, टीना, सरिता नाहटा, इंदिरा,मधु, सरोज, राधा ; कलावती, पूजा, रेणु बोथरा, प्रभा बैद आदि ने भागीदारी निभाई।  

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!