Bikaner Live

बीकानेर का नाम देश-विदेश में गौरवान्वित करने वालों को मिलेगा बीकानेर गौरव अवार्ड

बीकानेर । निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा बीकानेरवासियों के सहयोग से बीकानेर का नाम देश-विदेश में गौरवान्वित करने वालो को बीकानेर गौरव अवार्ड देकर 12 अगस्त को अभिनन्दन किया जाएगा। निर्विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर डॉ चन्द्रशेखर ने बताया की बीकानेरवासियों के सहयोग से बीकानेर के उन लोगो को बीकानेर गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर बीकानेर का नाम गौरवान्वित किया है । इसमें बीकानेर से बाहर देश के विभिन्न कोनो में रहने वाले बीकानेरी के साथ विदेश में रहने वाले भी बीकानेर पधार रहे है ।
बुधवार को बीकानेर गौरव अवार्ड के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम बीकानेर बॉयज स्कूल में रखा गया। जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच.गौरी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा रचना भाटिया ने की । इस अवसर पर स्मार्ट बीकानेर के फाउंडर अक्षय आचार्य ने बताया कि लोकार्पण समारोह में बीबीएस स्कूल के प्रिंसीपल फादर संदीप थॉमस ने अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जीवनरक्षा अस्पताल के डॉ.विकास पारीक, गृह विज्ञान कॉलेज की डीन प्रो.विमला डूकवाल, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव डॉ. बिठ्ठल बिस्सा, कॉंसेप्ट के डायरेक्टर भूपेन्द्र मिढ्ढा, मोटिवेशनल स्पीकर गोविन्द भादू, बीजेएस रामपुरिया जैन लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अनन्त जोशी, बीबीएस के फादर डोनी, केबी साजू ,बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी.पच्चीसीया सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने इस समारोह की प्रशंसा करते हुए सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी का आभार बीबीएस के फादर थॉमस ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!