Bikaner Live

महंगाई की मार:आज फिर लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 84.20 और डीजल 74.38 रु/लीटर हुआ

आज लगातार दूसरे दिन सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। आज यानी गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 23 पैसे बढ़कर 84.20 रुपए पर चला गया तो वहीं डीजल 26 पैसे महंगा होकर 74.38 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। आज डीजल 26 से 29 पैसे और पेट्रोल 21 से 24 पैसे तक महंगा हुआ है।

पेट्रोल प्राइस ऑल टाइम हाई पर पहुंचा
दिल्ली में पेट्रोल प्राइस ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले 4 अक्टूबर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल का प्राइस 84 रुपए प्रति लीटर के ऑल टाइम हाई लेवल पर था।

कल 29 दिन बाद बढ़े थे दाम
लगातार 29 दिन दाम स्थिर रहने के बाद कल 6 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला था। कल डीजल की कीमत में 25 से 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं पेट्रोल की कीमत भी 24 पैसे से 26 पैसे तक बढ़ी है। इससे पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में आखिरी बार 7 दिसंबर को बढ़ोतरी हुई थी।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
दिल्ली 84.20 74.38
मुंबई 90.83 81.07
चेन्नई 86.96 79.72
इंदौर 92.04 82.28
भोपाल 92.01 82.22
नोएडा 84.06 74.82
जयपुर 91.61 83.62
पटना 86.75 79.51
चंडीगढ़ 81.08 74.14

कच्चे तेल के बाजार में तेजी
इस समय दुनिया के ऑयल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही है। इसलिए कल अमेरिका के ह्यूस्टन में कच्चे तेल में तेजी देखी गई। आज सुबह सिंगापुर में कारोबार की शुरूआत में समय डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में मामूली नरमी देखी गई। यह 0.20 डॉलर घट कर 50.43 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया। ब्रेंट क्रूड के दाम में तेजी थी। यह 0.70 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 54.30 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!