Bikaner Live

आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी, ड्रोन हमले में अमेरिका ने मार गिराया अलकायदा चीफ अल जवाहिरी
फोटो मीडिया सूत्रों से

अमेरिका को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अमेरिका ने अपने ड्रोन हमले में अल-कायदा चीफ और खूंखार आतंकी अल जवाहिरी को मार गिराया है. काबुल में अमेरिका के ड्रोन हमले में जवाहिरी को मारा गया. अल जवाहिरी पर 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा गया था. अल जवाहिरी 9/11 हमले के मुख्य आरोपियों में से था. इस ड्रोन हमले में तालिबान के 12 अन्य खूंखार आतंकी भी मारे गए हैं.

जिस घर में अलकायदा का नेता जवाहिरी मारा गया है, उसका मालिक सिराजुद्दीन हक्कानी कार्यालय के निदेशक मावली हमजा है. हमजा को सिराजुद्दीन हक्कानी का दाहिना हाथ माना जाता है. यह भी बताया जाता है कि इस अमेरिकी ड्रोन हमले में अलकायदा से जुड़े 12 अरबी और तालिबान के कई आला अधिकारी भी मारे गए.

फोटो & समाचार मीडिया सूत्रों से….

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!