Bikaner Live

वॉट्सएप की नई चाल:आपकी हर जानकारी फेसबुक, इंस्टाग्राम से करेगा शेयर; लोकेशन ट्रैक करेगा, 8 फरवरी तक शर्तें न मानी तो अकाउंट करेगा बंद
soni

भारत समेत दुनिया के 200 करोड़ वॉट्सएप यूजर्स को एक नोटिफिकेशन मिलना शुरू हुआ है। इसमें कहा गया है कि 8 फरवरी 2021 तक नई टर्म्स ऑफ सर्विस (सेवा शर्त) और प्राइवेसी पॉलिसी (गोपनीयता नीति) को एग्री (स्वीकार) करें। ऐसा न करने पर अकाउंट डिलीट कर दिया जाएगा। यानी आप वॉट्सएप नहीं चला पाएंगे।

नोटिफिकेशन में स्पष्ट लिखा है कि अब वॉट्सएप आपकी हर सूचना अपनी मूल कंपनी फेसबुक के साथ शेयर करेगा। यह पहली बार है जब वॉट्सएप ने लिखा है कि वह डेटा फेसबुक से शेयर करेगा। अब तक वह इस बात से इनकार करता रहा है।

नई शर्तों में आपके लिए कितना जोखिम?

  • वॉट्सएप ने पहली बार कहा है कि वह आपके हर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का डेटा लेगा। यानी बैंक का नाम, कितनी राशि और डिलीवरी का स्थान आदि ट्रैक होगी। यही नहीं, फेसबुक-इंस्टाग्राम भी आपके फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन जान जाएंगे।
  • ट्रांजैक्शन की डिटेल से कंपनी आपकी प्रोफाइलिंग करेगी। यानी यदि आप समोसा खाते हैं तो आप अमीर आदमी नहीं हैं। लेकिन स्टारबक्स जाते हैं, तो आप अमीर आदमी है। इसके बाद आपके पास महंगी गाड़ियों के विज्ञापन दिखने लगें ।
  • वॉट्सएप आपके स्टेटस भी पढ़ेगा। इसमें जोखिम यह है कि यदि आपने लिखा कि बताएं कि मैं कौन सी गाड़ी खरीदूं। नई पॉलिसी के तहत यह स्टेटस फेसबुक भी पढ़ेगा और आपको फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वाहन कंपनियों के विज्ञापन दिखने लगेंगे।
  • वॉट्सएप आपकी लोकेशन भी एक्सेस करेगा। उसने विकल्प दिया है कि इसे आप डिसेबल कर सकते हैं। हालांकि बेशर्मी से यह भी कहा है कि उसे आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर से अंदाजा तो लग ही जाएगा कि आप कहां आते-जाते हैं। कब-कब जाते हैं।
Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!