Bikaner Live

बदायूं गैंगरेप का मुख्य आरोपी पकड़ाया:घटना के 4 दिन बाद गिरफ्तार, एक व्यक्ति के घर पर छिपा था; ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

उत्तर प्रदेश के बदायूं के गैंगरेप और हत्याकांड मामले में फरार चल रहे पुजारी सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार रात उसे मेवली गांव में एक भक्त के घर से पकड़ा। इससे पहले पुलिस ने सत्यनारायण पर 25 हजार का इनाम रखा था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार कर दिया था। सत्यनारायण को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

आरोपी पुजारी ने एक बार मोबाइल ऑन किया था, जिससे बुधवार को ही उसके आसपास होने की सूचना मिल गई थी। इसके बाद कई थानों की पुलिस के साथ स्वात टीम भी गांव के आसपास लग गई थी। दबाव बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने पुजारी की सूचना दी और बाद में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुजारी से पूछताछ करने थाने पहुंचे आईजी
गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद बरेली के आईजी राजेश पांडेय भी थाने पहुंचे। फिलहाल पुजारी से पूछताछ जारी है। 3 जनवरी की रात हुई घटना के बाद 5 जनवरी को 3 लोगों के खिलाफ महिला के साथ गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया था। दो आरोपी जसपाल और वेदराम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में संज्ञान लेते हुए ADG अविनाश चंद को भेजा था।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!