Bikaner Live

सिडनी टेस्ट की पहली पारी LIVE:भारत का दूसरा विकेट गिरा; शुभमन टेस्ट में पहली फिफ्टी लगाकर आउट, रोहित भी पवेलियन लौटे
soni

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 338 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 80 से ज्यादा रन बना लिए। फिलहाल, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

शुभमन गिल 101 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए। करियर के दूसरे टेस्ट में यह उनकी पहली फिफ्टी है। उन्हें पैट कमिंस ने कैमरून ग्रीन के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले विदेशी जमीन पर पहली बार टेस्ट में ओपनिंग कर रहे रोहित शर्मा 26 रन ही बना सके। उन्हें जोश हेजलवुड ने अपनी ही बॉल पर कैच लेकर पवेलियन भेजा।

रोहित ने बतौर ओपनर दोहरा शतक भी जड़ा था
सिडनी टेस्ट से पहले रोहित सिर्फ पांच टेस्ट की 6 पारियों में बतौर ओपनर खेले थे। ये पांचों मैच उन्होंने 2019 में भारत में ही खेले थे। इसमें 176, 127, 14, 212, 6 और 21 रन बनाए थे। उनके टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर 212 रन भी उन्होंने ओपनर के तौर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

स्टीव ने ग्रीम स्मिथ और एलन बॉर्डर की बराबरी की

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 27वां शतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के लीजेंड सर गैरी सोबर्स (26) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए।

स्टीव 226 बॉल पर 131 रन बनाकर जडेजा के हाथों रनआउट हुए। सबसे ज्यादा शतक के मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली के अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन एलन बॉर्डर और पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ की बराबरी कर ली है। कोहली ने 87, ग्रीम स्मिथ ने 117 और बॉर्डर ने 156वें टेस्ट में 27-27 शतक जड़े। वहीं, स्टीव 76वां टेस्ट खेल रहे है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!