Bikaner Live

विश्व फोटोग्राफी दिवसः जयपुर में आयोजित प्रदर्शनी में संभागीय आयुक्त सहित तीन प्रेस फोटोग्राफर्स के फोटो भी रखे जाएंगे अवलोकनार्थ….


बीकानेर, 17 अगस्त। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में 19 से 21 अगस्त तक तीन दिवसीय फोटो फेस्टिवल ‘नजर’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन सहित बीकानेर के तीन फोटो पत्रकारों के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इस प्रदर्शनी में देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों के 100 फोटोग्राफर के 200 चित्र आमजन के अवलोकनार्थ रखे जाएंगे। संभागीय आयुक्त के बीकानेर के पर्यटन से जुड़े चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इसी प्रकार वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता, अजीज भुट्टा और नौशाद अली के फोटो भी प्रदर्शित किए जाएंगे। तीनों प्रेस फोटोग्राफर्स के पत्रकारिता आधारित फोटो प्रदर्शित किए जाएंगे। वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता ने बताया कि विश्व फोटोग्राफी दिवस से पूर्व दिवस गुरुवार को प्रातः 9 बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त होंगे। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों को कैमरे की विभिन्न तकनीकों से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!