Bikaner Live

भाजपा का महापौर उपमहापौर सम्मेलन गांधीनगर गुजरात में आयोजित-बीकानेर महापौर सुशीला कंवर और उपमहापौर राजेंद्र पंवार पहुंचे गुजरात
soni

भाजपा का दो दिवसीय महापौर सम्मेलन गांधीनगर गुजरात में आयोजित किया जा रहा है। देश भर से भाजपा के सभी महापौर और उपमहापौर इस सम्मेलन में भाग लेंगे। बीकानेर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित तथा उपमहापौर राजेंद्र पंवार भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए गांधीनगर पहुंच चुके हैं।
महापौर सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा तथा भारत सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद रहेंगे।
महापौर ने बताया की गांधीनगर में आयोजित महापौर सम्मेलन में भाग लेने जा रहें हैं । वहां केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी से मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से बीकानेर शहर में और क्या नवाचार किए जा सकते हैं, उन संभावनाओं पर चर्चा होगी तथा नगर निगम से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी मार्गदर्शन लेंगे।
गौरतलब है की पिछले महापौर सम्मेलन में महापौर और केंद्रीय मंत्री की मुलाकात के बाद बीकानेर नगर निगम को गोगागेट डंपिंग यार्ड से कचरा हटाने के लिए 36 करोड़ तथा राजस्थान में सबसे अधिक अमृत 2.0 में 285 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!