Bikaner Live

बीकानेर में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी, 350 में से 283 अभ्यर्थी हुए शामिल


बीकानेर। पुलिस उप निरीक्षक (SI)/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा बीकानेर रेंज में पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल परिसर में 3 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। शुक्रवार, 7 अगस्त को राजस्थान के विभिन्न जिलों से निर्धारित 350 अभ्यर्थियों में से 283 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, सीआईडी (सीबी) के उप महानिरीक्षक पुलिस प्रह्लाद सिंह कृषाणिया तथा बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, परीक्षा स्थल की सुरक्षा, व्यवस्थाओं तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

महानिरीक्षक पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा निर्धारित नियमों और मापदंडों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और सुरक्षा बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!