Bikaner Live

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी विभाग के राष्ट्रीय सचिव सलीम भाटी कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने श्री डूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग को लेकर रीना अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नगर  को ज्ञापन देकर शीघ्र ही डूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग की                                कांग्रेस नेता सलीम भाटी ने कहा हाइवे पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार चिंतित है परंतु बीकानेर जयपुर हाईवे रोड पर दुर्घटना सबसे अधिक होने के कारण वर्षों से डूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की मांग की जा रही है इसके लिए भामाशाह भी आगे आए हैं गत राज्य सरकार के समय श्री डूंगरगढ़ के हिंदू मुसलमान की विवादित भूमि को दोनों समाजों के गणमान्य व्यक्तियों ने आगे आकर ट्रॉमा सेंटर के लिए भूमि देने की सहमति प्रदान कर दी थी जिसे स्वायत्त शासन विभाग ने पत्राचार कर भूमि चिकित्सा विभाग को आवंटित कर दी थी और उसका पट्टा भी जारी कर दिया गया था फिर  भी ट्रॉमा सेंटर बन नहीं पाया ज्ञापन में मांग की गई हे कि शीघ्र ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की शुरुआत की जाए ताकि डूंगरगढ़ डूंगरगढ़ के हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त लोगों व स्थानीय लोगों  को चिकित्सा का लाभ मिल सके कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा कि डूंगरगढ़ के भामाशाह भी ट्रॉमा सेंटर का खर्च भी उठाने के लिए तैयार है  और इसके लिए भामाशाह पूरी तरह तैयार हे परंतु सरकार बदलने के बाद भाजपा के विधायक द्वारा स्थान परिवर्तन में रुचि दिखाकर अन्य जगह की भूमि का बनाई जा रही है जिसे ट्रॉमा सेंटर के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए राजनीति न होकर जन कल्याण की सोच के साथ कार्य किया जाना चाहिए ।             कांग्रेस नेता सलीम भाटी , नेता नित्यानंद पारीक की अगुवाई में
शिष्ट मंडल में सेवादल के राजेश दाधीच , कांग्रेस नेता दलीप सिंह शामिल रहे उन्होंने ज्ञापन में निवेदन निवेदन किया कि श्री डूंगरगढ़ की जन भावना का सम्मान करते हुए श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाओं व स्थानीय लोगों की चिकित्सा सुविधा को देखते हुए आवंटित जमीन पर अविलंब ट्रॉमा सेंटर निर्माण का शिलान्यास कर ट्रॉमा सेंटर शुरू कर डूंगरगढ़ की जनता को राहत प्रदान किया जाए*।            नित्यानंद पारीक                             कांग्रेस नेता*

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!