बीकानेर 07 अगस्त 2026। क्वानकिडो मार्शल आर्ट्स में एक खिलाड़ी से शुरुआत करने वाले बीकानेर के देवेन्द्र सारस्वत को क्वानकिडो वेस्ट जोन कमेटी का प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। क्वानकिडो फैडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल प्रेसीडेंट देवेन्द्र सिंह ढ़ुल हरियाणा द्वारा यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। वेस्ट जोन में पश्चिम भारत के महत्वपूर्ण एवं बड़े राज्य राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र मध्यप्रदेश उत्तराखंड गोवा दमन दीव व नगर हवेली शामिल किये गये हैं जिनमें क्वानकिडो खेल के डवलपमेंट प्रमोशन तथा तकनीकी पक्ष को सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी दी गई है।
हाल ही में इंदौर मध्यप्रदेश में वेस्ट जोन क्वानकिडो चैम्पियनशिप के सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी जिसमें देवेन्द्र सारस्वत को नेशनल फैडरेशन की ओर से टुर्नामेंट ओब्जर्वर और ब्लेक बेल्ट एक्जामिनर के तौर पर भेजा गया था। उल्लेखनीय है कि देवेन्द्र सारस्वत क्वानकिडो मार्शल आर्ट्स के भारत में स्थापना से लेकर वर्तमान तक फैडरेशन में लगातार कंधे से कंधा मिलाकर निष्ठापूर्वक काम कर रहे हैं। श्री सारस्वत गत कई वर्षों से क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के स्टेट प्रेसीडेंट के साथ-साथ क्वानकिडो फैडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल एक्जीक्यूटिव कमेटी मेम्बर का पदभार भी संभाल रहे हैं। श्री सारस्वत की सेवाओं को देखते हुए क्वानकिडो स्पोर्ट्स डवलपमेंट बोर्ड में भी महत्वपूर्ण जगह दी गई है। क्वानकिडो स्पोर्ट्स की सभी सातों ओफिशियल नेशनल चैम्पियनशीप में भी नेशनल रेफरी एंड जज की भूमिका सफलतापूर्वक निभाई है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन युनिवर्सिटीज भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित होने वाली इंटर युनिवर्सिटी क्वानकिडो नेशनल टुर्नामेंट में भी निर्णायक मंडल के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं। तीन बार इंटरनेशनल सेमिनार का हिस्सा रहे हैं तथा क्वानकिडो इंटरनेशनल जनरल सेक्रेटरी व इंटरनेशनल टेक्निकल डायरेक्टर से ट्रेनिंग ले चुके हैं। खिलाड़ी के रुप में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट तथा ब्लेक बेल्ट धारी एथलीट भी है।
देवेन्द्र सारस्वत को वेस्ट जोन प्रेसीडेंट बनाये जाने पर क्वानकिडो फैडरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ सतीश ढुल, एक्टिंग जनरल सेक्रेटरी अमित कुमार सिंह, क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के जनरल सेक्रेटरी नरेन्द्र कुमार, स्टेट टेक्निकल डायरेक्टर धनंजय सारस्वत, उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, ताइक्वांडो कोच कार्तिक गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेलो भारत राष्ट्रीय सह-संयोजक हिमांशु सारस्वत, खान व खनिज कर्मचारी संघ प्रदेशाध्यक्ष राकेश ओझा तथा संभागीय अध्यक्ष ललित राज द्वारा प्रसन्नता जताते हुए शुभकामनायें प्रदान की गई।















