Bikaner Live

पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए हर सम्भव तैयार-सिद्धि कुमारी

बीकानेर 22.08.2022 विधानसभा क्षेत्र बीकानेर (पूर्व) की विधायक सुश्री सिद्धिकुमारी ने अपने कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान पीबीएम अधीक्षक डॉ पी के सैनी से अस्पताल के सुधार हेतु सार्थक चर्चा की ओर विधायक मद से होने वाले कार्यों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं के सुधार के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे । इसके परिणाम भी जल्द नजर आने चाहिए वार्ता के दौरान विधायक ने बताया कि विधायक कोष द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाने हेतु 1 करोड़ रूपये व रक्त कोष (ब्लड बैंक) के उपकरणों के लिए 50 लाख रूपये पहले दिए जा चुके है जिनकी जानकारी भी ली और कहा कि आगे भी यदि जरूरत होगी, तो चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक कोष देने को तैयार हूँ पर सुधार हो ताकि बीकानेर कि जनता को चिकित्सा सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके व आमजन को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!