Bikaner Live

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दो दिन के बीकानेर प्रवास का कार्यक्रम……

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दो दिन के बीकानेर प्रवास का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। राजे 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 45 बजे जयपुर से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर 11 बजे देशनोक पहुंचेगी। यहां मां करणी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर एक बजे मुकाम के लिये रवाना होगी। वहां से हैलीकॉप्टर में दोपहर 4 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यहां गढ़ गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेगी। यहां से विधायक सिद्विकुमारी की माताश्री के निधन पर शोक जताने लालगढ़ पैलेस जाएंगी। फिर पूर्व देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद और पूर्व वित्त मंत्री मानिकचंद सुराणा के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगी। रात्रिकालीन सर्किट हाउस में स्टे करने के बाद अगले दिन 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पूर्व विधायक डॉ. गोपाल जोशी के साले की होली स्थित निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद लक्ष्मीनाथ मंदिर दर्शन कर पूजा अर्चना करेगी। । इसी दिन साढ़े बारह बजे उनका बीकानेर से बीदासर (सुजानगढ़) के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!