Bikaner Live

शहरी सेवा शिविर : बीकानेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित हुआ कैंप


बीकानेर, 30 जून। बीकानेर विकास प्रधिकरण कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलानीचामी और सचिव श्री हेमेन्द्र नागर ने आमजन से संवाद किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को आमजन से प्राप्त होने वाले परिवादों का यथाशीघ्र निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

प्राधिकरण सचिव ने प्रत्येक काउन्टर का निरीक्षण किया और परिवादों के निस्तारण की स्थिति जानी। जोन उपायुक्त श्री कुणाल राहड़ एवं श्री ऋषि सुधांशु पाण्डे, तहसीलदार श्रीमती आकांक्षा गोदारा, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक श्री पुनीत शर्मा, सहायक नगर नियोजक श्री अर्पित मोदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


निस्तारित प्रकरणों की संख्या

शिविर के दौरान कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के पट्टे के 30, प्राधिकरण की स्वयं की योजनाओं के पट्टे के 2, भवन मानचित्र के 2, नाम हस्तान्तरण के 12, उप विभाजन / पुर्नगठन के 2 तथा 53 अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!