झझू के किशनाराम कांटिया ने फिर दिखाई दरियादिली, शिक्षा के विकास हेतु दिलवाई 5 लाख से अधिक की भामाशाह सहायता**बीकानेर। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र झझू के निवासी और सरकारी विद्यालय में सेवारत *किशनाराम जी कांटिया* ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरक मिसाल पेश की है। भामाशाह के रूप में उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के विकास के लिए *5 लाख से अधिक की राशि* की सहायता दिलवाकर अपना नाम रोशन किया। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें लगातार दूसरी बार सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह का आयोजन *जिला कलेक्टर* की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान *सीईओ*, *संयुक्त निदेशक सुनीता चावला*, *जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण*, *उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा*, *अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिव शंकर चौधरी*, सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी *विजय शंकर आचार्य* और *ओम प्रकाश सारस्वत* गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।जनप्रतिनिधि के रूप में *देहात बीजेपी अध्यक्ष श्याम पंचारिया* और *प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य* भी मौजूद रहे। कांटिया ने इस प्रेरणा का श्रेय अपने बचपन के गुरुजनों को दिया। उन्होंने यह सेवा *गुरु स्व. आशाराम बोड़ा, स्व. सुगनाराम चौधरी, स्व. तेज़दान चारण* और *गुरु माता रतन कौर बोड़ा* के संस्कारों को समर्पित की। साथ ही भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में सतत् सहयोग का वचन दिया।किशनाराम कांटिया का यह प्रयास ग्रामीण अंचल के लिए प्रेरणा बन रहा है और शिक्षा के उन्नयन में भामाशाहों की भूमिका को नई दिशा दे रहा है।











