Bikaner Live

फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ को राज्य में कर मुक्त कर…..

राज्य सरकार प्रदेश में अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में अंग दान पर आधारित फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ को राज्य में कर मुक्त कर दिया है। सच्ची कहानी पर आधारित यह फिल्म नैतिक अंग दान को प्रोत्साहित करती है। यह फिल्म जनता को अंग दाताओं के रूप में साइनअप करने की प्रेरणा देती है।
इस स्वीकृति के बाद पंजीकृत मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघरों द्वारा एस.जी.एस.टी. की धनराशि को घटाकर दर्शकों को टिकटों का विक्रय किया जायेगा। उक्त मंजूरी आदेश जारी किये जाने की तिथि से 6 माह की अवधि तक प्रभावी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में भी सामाजिक मुद्दों पर बनी पेडमेन, सूपर 30, सांड की आंख, छपाक व टर्टल जैसी कई फिल्मों को कर मुक्त किया जाता रहा है।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!