Bikaner Live

संभागीय मुख्यालयों पर स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एण्ड फिटनेस सेंटर तथा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ओपन जिम स्थापित…..

जयपुर जिले के सवाई मानसिंह स्टेडियम एवं जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम सहित सभी संभागीय मुख्यालयों पर स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एण्ड फिटनेस सेंटर तथा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ओपन जिम स्थापित करने हेतु 35 करोड़ रूपए के प्रावधान को मंजूरी प्रदान की है।
प्रस्ताव के अनुसार, एसएमएस स्टेडियम जयपुर, बरकतुल्लाह खान स्टेडियम जोधपुर तथा शेष 5 संभागों अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर एवं कोटा में 32.50 करोड़ रूपए की लागत से स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एण्ड फिटनेस सेंटर खोले जाएंगे। साथ ही, सभी जिला मुख्यालयों पर कुल 2.50 करोड़ की लागत से ओपन जिम की स्थापना की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 2022-23 के बजट में सभी संभागों पर स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एण्ड फिटनेस सेंटर तथा जिला मुख्यालयों पर ओपन जिम खोलने की घोषणा की थी। इस निर्णय से स्थानीय जनता को अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!