Bikaner Live

ज्योति पर्व दीपावली खारड़ा में धूमधाम से मनाई गई

खारड़ा। धर्मचंद सारस्वत !
ज्योति पर्व दीपावली खारड़ा में धूमधाम से मनाई गई। शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों, पंडालों और प्रतिष्ठानों में विघ्र विनाशक गणेश जी और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की गई। वहीं आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। धरती और आसमान का नजारा देखते ही बन रहा था।
प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर लोग कई दिन से तैयारी कर रहे थे, लेकिन सोमवार सुबह से ही हर आयु वर्ग के लोगों में खूब उत्साह रहा। सुबह घरों की साफ-सफाई के बाद लोगों ने बाजार का रुख किया। किसी ने पूजन का सामान खरीदा तो किसी ने लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति। साथ में लाई-मिठाई और पटाखों की भी खरीदारी की गई। घरों में महिलाओं ने सुबह पकवान बनाए। शाम को घर के बड़े-बुजुर्गों ने स्नान कर घरों और दुकानों में शुभ मुहूर्त में पूजन किया। स्थानीय मंदिरों में शाम को विद्युत झालरों से सजावट की गई। घरों-प्रतिष्ठानों में भी रंगोली बनाने के साथ दीप जलाए गए। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। आधी रात तक नगर से लेकर गांव तक त्योहार का धूम-धड़ाका होता रहा। इसी बीच सुबह से ही लोग अपने-अपने मित्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों को त्योहार की बधाइयां देते रहे।
मंगलवार को सूर्य ग्रहण होने के कारण एक दूसरे से मिलने ,रामा श्यामा करने लोगो के घरों तक जाना ,गोवर्धन पूजा,भाई दूज कार्यक्रम बुधवार को किए गए
ग्रहण के दिन मंदिरों के पट बंद कर दिए गए और ग्रहण शुरू होने के बाद मंदिरों में भजन कीर्तन किए गए
बुधवार को गांवों में एक दूसरे से मिलने और रामा श्यामा करने का कार्यक्रम रहा
खारड़ा गांव में पिछले काफी वर्षो से गांव की मुख्य दो गुवाड़ में रामा श्यामा का मिलन समारोह जब से गांव की स्थापना हुई तब से होली और दीपावली के दूसरे दिन होता है जो बड़ी धूम धाम से मनाया जाता हैं
इस समारोह में हर जाति के लोग बिना किसी भेदभाव से इकठ्ठे हो कर गांव में किसी समस्या पर या आगे किसी कार्य पर अपनी अपनी बात रखते हैं
गांव वाले यहां राजस्थान का प्रसिद्ध ऋतुफल मतिरा फोड़ कर खाते हैं उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाता हैं

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!