Bikaner Live

कलेक्ट्रेट के मंत्रालयिक कार्मिकों ने जिला कलेक्टर से की शिष्टाचार मुलाकात-डीपीसी के लिए जताया आभार….
soni

बीकानेर, 27 अक्टूबर। कलेक्ट्रेट के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल से मुलाकात करते हुए राजस्व कार्मिकों की पदौन्नतियों के लिए आभार जताया। राजस्व कार्मिकों ने कहा कि लंबे समय बाद हुई डीपीसी से राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों को लाभ होगा। इस दौरान जिला कलेक्टर ने सभी कार्मिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और राज्य सरकार की भावना के अनुरूप काम करते हुए आमजन को अधिक से अधिक राहत प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सरकार का महत्वपूर्ण विभाग है। इसके प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझे और इसके अनुसार कार्य करें। इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक गौड़, पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा, मनीष जोशी, नवल सिंह खंगारोत, नटवर व्यास, नरेंद्र चौधरी, रामेश्वर जीनगर, मनोज व्यास, मुजीबुर्रहमान, सुशील मोदी, मेघराज सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि दीपावली से ठीक पहले जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए 42 कार्मिकों को विभिन्न पदों पर पदौन्नत किया था। इसके बाद कार्मिकों ने जिला कलेक्टर से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए उनका आभार जताया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!