Bikaner Live

संभागीय आयुक्त की पहल, पोल सहित अन्य सामग्री आना प्रारंभ-बीकानेर में लगेगा 151 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा…
फाइल फोटो

बीकानेर में लगेगा 151 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा
साढ़े 13 लाख रुपए की लागत से स्थापित होगा सहभागी तिरंगा
संभागीय आयुक्त की पहल, पोल सहित अन्य सामग्री आना प्रारंभ
बीकानेर, 3 नवंबर । संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन की पहल पर जिले के आम निवासियों की सहभागिता से शीघ्र ही 151 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जाएगा। करीब साढ़े 13 लाख रुपए की लागत से संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में लगने वाले इस तिरंगे झंडे को स्थापित करने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि इसे सहभागी तिरंगा नाम दिया गया है। तिरंगे झंडे को स्थापित करने में शहर वसियों से आर्थिक सहयोग लिया गया है। यह जिले में अब तक का स्थापित सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा होगा। इसके लिए पोल इत्यादि सामान पहुंच गया है तथा शीघ्र ही इसे तैयार कर जिले के निवासियों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तिरंगे के लगने से आमजन में देश प्रेम और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान व श्रद्धा का भाव और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!