Bikaner Live

जन आक्रोश सभा के लिए घर घर संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता- बृजमोहन सहारण

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा की विस्तृत तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता और बीकानेर पूर्व विधानसभा जन आक्रोश यात्रा प्रभारी डॉ. बृजमोहन सहारण के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक को संबोधित करते हुए बीकानेर पूर्व विधानसभा जन आक्रोश यात्रा प्रभारी डॉ. बृजमोहन सहारण ने कहा कि राजस्थान में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने चार वर्षों में प्रदेश के विकास को ठप्प कर रसातल में पहुंचा दिया है और मुख्यमंत्री बनने के खेल में राजस्थान की जनता पिस रही है ।

डॉ. सहारण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित हुई जन आक्रोश यात्राओं को जनता के भरपूर सहयोग के साथ सकारात्मक परिणाम मिला है। प्रदेश की जनता ने बदलाव का मानस बना लिया है और आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

सहारण ने बीकानेर में जन आक्रोश सभा को लेकर विभिन्न तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभा को सफल बनाने के लिए घर घर व्यापक जनसंपर्क का आग्रह किया।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा की दस दिवसीय जन आक्रोश यात्रा की सफलता के बाद आमजन के सहयोग से सभा को भी सफल बनाया जाएगा ।

इस अवसर पर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा की समीक्षा करते हुए यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया।

बैठक में जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जन आक्रोश जिला यात्रा संयोजक डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, पूर्व विधानसभा यात्रा प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ असवाल, सुरेश भसीन, सुधीर केवलिया, मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, मुकेश ओझा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, मंडल महामन्त्री मघाराम नाई, नरेंद्र सिंह ,पुखराज स्वामी, रमेश पारीक, हिमांशु शर्मा, मो.फारूक चौहान, सरिता नाहटा, भारती अरोड़ा, राधा खत्री, भगवती स्वामी, आशा पारीक, सीमा पारीक, अदिति राजवंशी, मीनू वर्मा, अन्नू सुथार, उमाशंकर सोलंकी, जतिन सहल , डॉ. अशोक मीणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!