Bikaner Live

नगर पालिका देशनोक द्वारा इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत रुपए 13,15,388/- का हुआ भुगतान

बीकानेर,29 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 9 सितंबर 2022 को राजस्थान द्वारा शहरी बेरोजगारी पर प्रहार के रूप में शुरू की गई इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की सातवे पखवाड़े (1 दिसंबर से 15 दिसंबर 2022) का श्रमिक एवं मेट के बिल राशि ₹ ( 12,76,635/- लेबर +38,753 रूपये मेट) सभी प्रक्रिया उपरांत श्रमिकों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई है ।
यह जानकारी देशनोक नगर पालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना से श्रमिकों को 100 दिवस का गारंटीसुदा रोजगार दिया जा रहा है। इस पखवाड़े में 410 श्रमिक व 11 मेट कार्य पर नियोजित हुए है। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सफाई का कार्य प्रगतिरत है ।भुगतान मिलने से सभी श्रमिकों के चेहरों पर खुशी आई है। इसके लिए उन्होंने सी एम श्री अशोक गहलोत, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा एवं समस्त सहयोगी स्टाफ को साधुवाद दिया है।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!