Bikaner Live

नगर निगम ने कंटीली झाडिय़ों व कचरे की साफ सफाई की

बीकानेर। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के उद्देश्य से नगर निगम उद्यान प्रभाग की ओर से जयपुर से श्रीगंगानगर रोड व नोखा रोड पर सड़क के ईद गिर्द आने वाली कंटीली झाडिय़ों व कचरे की साफ सफाई का अभियान किया जा रहा है। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन व निगम आयुक्त अरूण प्रकाश शर्मा के निर्देश पर पिछले तीन दिनों से चल रहे इस अभियान में प्रभारी सुनील जावा की अगुवाई में निगम की टीम द्वारा जयपुर रोड से म्यूजियम सर्किल,उरमूल चौराहे से श्रीगंगानगर रोड,श्रीगंगानगर रोड से जैसलमेर रोड व गोगागेट से उदयरामसर रोड तक सड़क के बीच और आसपास आने वाली कंटीली झाडिय़ों,पेड़ और अन्य खरपतवार को जेसीबी के जरिये हटाया जा रहा है। जावा ने बताया कि आगामी दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!