
राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा) शिक्षा – शिक्षक – शिक्षार्थी के हितों के संबंध में सरकार को समय – समय पर अपने सुझाव प्रेषित करती रहती है तथा सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। परिषद उपप्राचार्य , प्राचार्य , ब्लॉक शिक्षाधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी, संयुक्त निदेशक तथा अतिरिक्त शिक्षा निदेशक स्तर के अधिकारियों से मिलकर बनी है। माध्यमिक शिक्षा सेवा में प्रधानाध्यापक पद को मृत संवर्ग का घोषित करके कार्यरत समस्त प्रधानाध्यापकों को पदाभिहित करके उप प्राचार्य बना दिया गया है तथा 2022-23 के लिए प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति शिक्षा सेवा नियम 2021 के तहत उपप्राचार्य से ही प्रधानाचार्य पद पर की जानी है जो 9 माह से लंबित चल रही है । बार बार आश्वासन दिया गया जबकि पदोन्नति के सम्बंध में कोई प्रगति नहीं हुई है अतः रेसा द्वारा 12 जनवरी से अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है ।















