संवादाता धर्मचंद सारस्वत
खारड़ा
गुरुवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. यहां के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गीत गाया गया. विभिन्न स्कूलों में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारड़ा में गणतंत्र दिवस और
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है।
इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम
धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । जिसमें समूह गान, नृत्य, भाषण, देशभक्ति से प्रेरित नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही सभी बच्चों ने कदमताल करते हुए प्रभात फेरी व झांकियां भी निकाली ।विद्यालय के प्रिंसिपल असलम बेग,सरपंच प्रतिनिधि श्रीचंद सारस्वत ,पंचायत समिति सदस्य रवि सारस्वत ने ध्वजारोहण कर बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के विषय में बताया व सभी को शुभकामनाएं दी ।
इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं ग्रामीण मौजूद रहे
प्रधानाचार्य असलम बेग ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की इस स्कूल में कुछ जरूरी संसाधन और फर्नीचर की कमी है आप सभी मिल कर सहयोग करो
जिस पर ग्रामीणों ने दिल खोल कर सहयोग किया
इसके अलावा शिव शक्ति पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक प्रेमराज और ग्रामीणों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया बच्चो ने राष्ट्रगान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी
श्री गोविंद विद्यापीठ संस्थान के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप सारस्वत और मुख्य अतिथि ग्रामीणों और बच्चो ने मिलकर धवजारोहण किया
बच्चो ने मनमोहक झांकियां द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी
Related Post
बीकानेर में चिकित्सा प्रकोष्ठ की बीकानेर संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक कल
October 30, 2026
No Comments
Read More »

पंचायती राज चुनाव में बीकानेर की पांच पंचायत समितियों में 85.70 प्रतिशत मतदान, बज्जू खालसा सबसे आगे
October 30, 2026
No Comments
Read More »

आईजीएनपी के किसी पद को हनुमानगढ़ ना जाने की मांग -मुख्य अभियंता विवेक गोयल को दिया ज्ञापन
October 30, 2026
No Comments
Read More »

ग्वाल बाल शिक्षा निकेतन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित
October 29, 2026
No Comments
Read More »

रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के नेतृत्व में 30 अक्टूबर को निकलेगी ‘पिंक स्टेप्स’ जागरूकता वॉकाथॉन
October 29, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर मंडल पर लालगढ़ स्टेशन यार्ड में किया गया आपदा प्रबंधन का संयुक्त अभ्यास (मॉक ड्रिल)
October 28, 2026
No Comments
Read More »
गोगा गेट स्थित चौथ माता मंदिर – बीकानेर का एकमात्र प्राचीन मंदिर
October 28, 2026
No Comments
Read More »




अजमीढ़ जयंती पर पहलवान महावीर कुमार सहदेव की टीम ने माल्हा उठाकर किया शक्ति प्रदर्शन
October 27, 2026
No Comments
Read More »

ग्वाल बाल सेकेंडरी स्कूल में सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
October 27, 2026
No Comments
Read More »







