Bikaner Live

चाकू घोंपकर  युवक की हत्या
soni

बीकानेर , 11  जुलाई । नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में एक  युवक द्वारा  चाकू घोंपकर दूसरे  युवक की हत्या कर देने का संगीन मामला सामना आया है । बताया जा रहा है बालकिया भैंरु मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट में यह वारदात आज अभी सायं 3 बजे हुई।

जहां एक  युवक ने दूसरे  युवक को चाकू घोंपकर दिया। घायल को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक का नाम भंवरलाल रघुनाथसर कुआं  निवासी जिसकी उम्र 30 वर्ष  बतायी जा रही है. सब इंस्पेक्टर महेंद्रसिंह मामले की जांच कर रहें है।

उन्होंने बताया की विकास रंगा ने भंवरलाल को चाकू घोंप दिया दोनों श्मशान घाट में बैठ कर शराब पि रहे थे।  इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी और विकास ने भंवरलाल की चाकू घोंप कर हत्या कर दी।  विकास अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है परन्तु  शीघ्र ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। 

नया शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामदेव पार्क के पास स्थित रतानी व्यास श्मशान भूमि के अंदर भंवरलाल जाजड़ा पुत्र मुरलीधर जाजड़ा नामक युवक की चाकू घोंप कर हत्या;
स्थानीय निवासियों के अनुसार श्मशान भूमि में जुआरियों व नशेड़ियों का लगा रहता है जमावड़ा, आए दिन होते हैं फसाद;
पुलिस ने किया मौका मुआयना;
क़ातिल की तलाश जारी

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!