Bikaner Live

प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून, 63 मिमी बरसा पानी
soni

प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून, 63 मिमी बरसा पानी.

राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात सांगानेर एयरपोर्ट में 63 मिमी बरसा पानी कोटा, बूंदी, झालावाड़, अजमेर,श्रीगंगानगर, दौसा में भी बरसे बादल. जयपुर, 11 जुलाई तीन सप्ताह के लंबे इंतजार के बाद मानसून सक्रिय हो गया। राजधानी जयपुर में रविवार सुबह उमस भरी गर्मी का जोर बना था। हालात यह थे कि लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे, कूलर.पंखों की हवा भी बेअसर साबित हो रही थी लेकिन शाम को मौसम बदला और तेज हवा के साथ काली घटाएं छा गई और दिन में अंधेरा हो गया एवं बरसात शुरू हो गई। राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी बह निकला। वाहन चालकों को हैडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। सांगानेर एयरपोर्ट में 63 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई।.

वहीं प्रदेश के कोटा, बूंदी, झालावाड़ में भी बरसात हुई। कोटा जिले में लंबे इंतजार के बाद रविवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। सांगोद, सुल्तानपुर, इटावा, खेड़ारसूलपुर, कैथून में तेज बारिश हुई। वहीं बूंदी में भी मध्यम दर्ज की बरसात हुई। पानी सड़कों पर बह निकला। केशवरायपाटन और कापरेन में भी हल्की बारिश हुई। शाम पांच बजे तक बूंदी में 25 मिमी बरसात दर्ज की गई। उधर अजमेर, श्रीगंगानगर और दौसा जिले और आसपास बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग ने अभी मानसून पहुंचने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मौसम विभाग की ओर से जारी आधिकारिक बुलेटिन में दक्षिण पश्चिमी मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर धौलपुर और भीलवाड़ा से गुजरना ही बताया जा रहा है।.

अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले:

कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से मुरझाई फ सलों को जीवनदान मिला और अच्छी बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में मानसून सक्रिय हो गया है। आगामी 24 से 24 घंटों में कुछ और भागों में मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। जयपुर संभाग में आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। बीकानेर संभाग के जिलों में आगामी 48 घंटों में उमस भरी गर्मी के जारी रहने के बाद बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में बारिश का दौर जारी रहेगा और दो से तीन दिन तक रुक रुक कर बारिश दर्ज होगी। उधर सिरोही में भारी बरसात की संभावना भी जताई गई है। बीकानेर संभाग के जिलों में आगामी 48 घंटों में उमस भरी गर्मी रहने की संभावना जताई जा रही है। अजमेर में तापमान 38 डिग्री, कोटा में 36.5 डिग्री, सीकर में 39 डिग्री व बूंदी में 35.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और पारा अभी भी अधिक बना हुआ है। रविवार को सर्वाधिक तापमान बीकानेर में 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अगाामी चार दिनों के मौसम का पूर्वानुमान:

12 जुलाई : सिरोही में भारी बरसात का यलो अलर्ट। अलवर, भरतपुर, चित्तौडगढ़़, दौसा, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर,टोंक, हनुमानगढ़, पाली, बीकानेर, नागौर, चूरू जिलों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा का यलो अलर्ट।

13 जुलाई: सिरोही में भारी बरसात का यलो अलर्ट।:

अलवर, भरतपुर, चित्तौडगढ़़, दौसा, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर, टोंक, हनुमानगढ़, पाली, बीकानेर, नागौर, चूरू, नागौर, जालौर जिलों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा का यलो अलर्ट।

14 जुलाई: सिरोही और उदयपुर में भारी बरसात का यलो अलर्ट।:

अलवर, भरतपुर, चित्तौडगढ़़, दौसा, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर, टोंक, हनुमानगढ़, पाली, बीकानेर, नागौर, चूरू, नागौर, जालौर जिलों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा का यलो अलर्ट।

15 जुलाई: सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ में भारी बरसात का यलो अलर्ट।:

अलवर, भरतपुर, चित्तौडगढ़़, दौसा, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर, टोंक, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू जिलों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा का यलो अलर्ट।

प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान:

अजमेर 38.0 29.4
जयपुर 38.6 29.6
कोटा 36.5 26.4
डबोक 36.6 25.0
बाड़मेर 42.8 30.3
जैसलमेर 43.5 30.7
जोधपुर 41.3 27.8
बीकानेर 44.8 32.6
चूरू 42.7 29.1
श्रीगंगानगर 42.3 31.8
भीलवाड़ा 36.0 27.0
वनस्थली 39.1 28.5
पिलानी 40.4
सीकर 39.0 28.5
चित्तौडगढ़़ 38.8 27.5
फलौदी 40.2 32.8
धौलपुर 38.9 30.3
नागौर 42.9 30.5
टोंक 39.7 29.0
बूंदी 35.7 28.5

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!