Bikaner Live

कोविशील्ड लगेगी मंगलवार को, शहर में स्लॉट बुकिंग से, ग्रामीण क्षेत्रों में आन स्पॉट
soni

बीकानेर : कोविशील्ड लगेगी मंगलवार को, शहर में स्लॉट बुकिंग से, ग्रामीण क्षेत्रों में आन स्पॉट 
रात नौ बजे हजारों स्लॉट्स की बुकिंग शुरू होगी

बीकानेर। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिये अब चिकित्सा महकमे ने कमर कस ली है। जिसके चलते वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने के लिये शहरी और ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को हजारों की तादात में टीकाकरण किया जाएगा। आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता के अनुसार बीकानेर शहर की अधिकांश शहरी डिस्पेंसरियों में कोविशील्ड की दूसरी डोज पर फोकस रहेगा। वहीं कुछ डिस्पेंसरियों में प्रथम डोज से वंचित रहने वालों के लिए भी सेशन रखा जाएगा। जिसके तहत करीब 28000 डोज लगाई जाएगी। बीकानेर शहर के लिए प्रत्येक शिविर में केवल ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही वैक्सिनेशन होगा। इस लिए आज रात 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट ऑपन होगा। जिनको कोविशील्ड की डोज लिए हुए 84 दिन या अधिक हो चुके हैं वो आज रात दूसरी डोज के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर लें। डॉ. गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रथम और द्वितीय डोज के लिए ऑनलाइन स्लॉट ना होकर ऑफलाइन (ऑन-द-स्पॉट) ही बुकिंग की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!