Bikaner Live

विभागीय योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
soni

विभागीय योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

बीकानेर, 12 जुलाई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र लोगों को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जिन पेंशनधारकों को मनीआॅर्डर के माध्यम से पेंशन राशि मिल रही है, उनके बैंक खाते अतिशीघ्र खुलवाए जाएं। इसके लिए संबंधित विकास अधिकारी से समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिटर्न पैमेंट के मामलों के निस्तारण की कार्यवाही भी प्राथमिकता से की जाए।
अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक विभाग संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे। राज्य स्तर पर निस्तारित होने वाले प्रकरणों के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय रखा जाए। उन्होंने बताया कि ‘राइट टू सीएम’ के सर्वाधिक प्रकरण शिक्षा विभाग से संबंधित हैं। इनकी नियमित माॅनिटरिंग करें। उन्होंने प्रभारी मंत्री के बीकानेर दौरे के दौरान प्राप्त प्रकरणों के समयबद्ध जवाब उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान बताया गया कि प्रत्येक ब्लाॅक क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन से वंचित पांच-पांच स्कूलों के प्रस्ताव भिजवाए जाएं, जिससे कि ‘उजास’ योजना के तहत इन स्कूलों में सोलर प्लांट स्थापित किए जा सकें। उन्होंने प्रत्येक ब्लाॅक के एक-एक बड़े स्कूल में खेल मैदान बनाने के प्रस्ताव अतिशीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए। शर्मा ने किसानों को मिनी किट्स और बायो फर्टिलाइजर्स वितरित किए जाने की समीक्षा की। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार उठाव एवं वितरण की स्थिति की समीक्षा के लिए ब्लाॅक स्तर पर टीमें गठित करते हुए रेंडम निरीक्षण के निर्देश दिए।


शर्मा ने कहा कि पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि एनएफएसए के तहत प्राप्त अपीलों का त्वरित निस्तारण किया जाए, जिससे पात्र परिवारों को इनका लाभ मिल सके। बैठक में जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, भागू राम महला, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सबीना बिश्नोई, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल. डी. पंवार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह, उपनिदेशक कृषि (प्रसार) कैलाश चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!