Bikaner Live

दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
soni

दिनांक 11.07.2021 अशोक पुत्र मुरलीधर जाजडा निवासी रघुनाथसर कुए के पास रघुनाथसर जी मंदिर थाना नयाशहर बीकानेर ने रिपोर्ट की कि ” मेरा बडा भाई भंवर जाजडा आज घर पर था , सुबह 10.00 बजे विकास रंगा उर्फ टिंकू रंगा पुत्र राजेन्द्र कुमार रंगा जो हमारे चाचा के घर पडौसी भी है ।

हमारे घर आया और मेरे भाई भंवरलाल को वो अपने साथ लेके गया , दोपहर बाद मेरे पास पूनम स्वामी का फोन आया कि गवरा देवी शमशान भूमि में भंवरलाल के व विकास रंगा के बीच झगडा हो गया है झगडे के दौरान विकास ने भंवरलाल के चाकु मार दिये है मैं उसको हॉस्पीटल लेकर रवाना हो रहा हुं , भंवरलाल सिरियस हालत में बेहोश है आप PBM पहुंचो , इस पर मैं तुरन्त रवाना होकर ट्रोमा सेन्टर पहुंचा , जहां पर देखा कि मेरे भाई भंवरलाल की मृत्यु हो चुकी है । भंवरलाल व विकास रंगा के बीच पहले भी एक दो बार चौक में आपसी बोलचाल हो रखी थी । उसी रंजिश की वजह से आज मेरे भाई के गले पर चाकू का वार करके विकास रंगा जान बूझकर हत्या कर दी है । प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रिती चन्द्रा आईपीएस एवं अति . पुलिस अधीक्षक ( शहर ) बीकानेर तथा वृत्ताधिकारी वृत्त नगर बीकानेर ने घटनास्थल पर मौका मुआयना किया जाकर घटना में वांछित मुल्जिम की गिरफतारी हेतु अलग अलग टीमो का गठन किया गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुल्जिम विकास रंगा उर्फ टींकु पुत्र श्री राजेन्द्र रंगा जाति ब्रहाम्ण उम्र 25 साल निवासी नयाशहर थाने के पीछे बीकानेर को घटना के दो घण्टे के अन्दर दस्तयाब कर गिरफतार किया गया । प्रकरण में मुल्जिम से घटना के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!