जिला स्तर पर जल शक्ति केंद्र का हुआ गठन
बीकानेर,12 जुलाई। जिला स्तर पर विभिन्न विभागों, एनजीओ के तकनीकी अधिकारियों,प्रतिनिधियों को मनोनीत कर जल शक्ति केंद्र का गठन किया गया है।
जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि भू-जल विभाग के वरिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक पन्नालाल गहलोत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विमल गहलोत, नगर निगम के अधिशाषी अभियंता संजय थोलिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता बलवीर सिंह, जल ग्रहण विकास एवं
भूसंरक्षण के अधिशाषी अभियंता अमर सिंह वर्मा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिशाषी अभियंता धीरसिंह गोदारा, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता हनुमान कापरी, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रूबी पाल को जल शक्ति केंद्र में शामिल किया गया है। यह केंद्र आभासी कार्यालय होगा। मनोनित प्रतिनिधि वर्षा जल संग्रहण सरंचनाओ के निर्माण एवं कृत्रिम भू-जल सरंचनाओ के निर्माण संबंधी जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन सामान्य जन को प्रदान करेंगे।

शून्य श्रमिक ग्राम पंचायतों पर दें विशेष ध्यान
ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर,12 जुलाई। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में संचालित विभिन्न जनहित योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई ।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि शून्य श्रमिक वाली ग्राम पंचायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्रत्येक 15 दिनों में सम्यक समीक्षा की जाए। साथ ही नरेगा सॉफ्ट व पीएमएवाई के गैप को पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो।मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मानव श्रम दिवस बढ़ाने, अधूरे कार्य पूरे करने व नए कार्य स्वीकृत करवाने के साथ-साथ संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिशा निर्देश दिए।
बैठक में समवर्ती सामाजिक अंकेक्षण का भुगतान, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, बा- बापू वृक्षारोपण अभियान सहित विभिन्न कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की हुई। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान में नर्सरी निर्माण तथा न्यूट्री गार्डन सहित विभिन्न प्रस्ताव समयबद्ध भेजे जाएं एवं मानसून से पूर्व की संपूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित हो।
बैठक में अधिशाषी अभियंता मनीष पूनिया, अधिशाषी अभियंता धीरसिंह गोदारा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी श्रवण कुमार छीपा, लेखाधिकारी अशोक आसोपा, एसबीएम प्रभारी आराधना शर्मा मौजूद रहे।













