Bikaner Live

24 से 29 अप्रैल तक होगा वनपाल/ वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2020 का शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण

बीकानेर, 21 अप्रैल। वनपाल/ वनरक्षक सीधी भर्ती 2020 के वनरक्षक पद के लिए जिले से संबंधित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में करवाया जाएगा।
उप वन संरक्षक रंगास्वामी ई ने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी को स्वयं का मूल आधार कार्ड और परीक्षा के प्रवेश पत्र की (मूल प्रति) साथ लाना अनिवार्य होगा। पदचाल के लिए अभ्यर्थी को जूते इत्यादि की व्यवस्था अपने स्तर पर करनी होगी। उन्होंने बताया कि पदचाल परीक्षण प्रारंभ होने के निर्धारित समय के बाद उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सम्मिलित होने का अवसर नहीं दिया जाएगा। इस शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अलग से अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा । अभ्यर्थी अपनी शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण के लिए निर्धारित स्थान, तिथि, समय आदि के संबंध में विस्तृत कार्यक्रम के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!