Bikaner Live

“मेरा बूथ सबसे मजबूत यही मंत्र” तय करेगा 2023 में भाजपा की जीत – विधायक सिद्धि कुमारी

प्रेस नोट – बीकानेर पूर्व विधानसभा से विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने आज विधायक कार्यालय में जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक ली जिसमे बीकानेर पूर्व विधानसभा की स्थानीय समस्याओं और संगठन में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा सके उस पर चर्चा हुई सिद्धि कुमारी ने कहा पूर्व विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं है पार्टी चुनावी मोड़ में है हमें हमारे बूथ मजबूत करने है और पन्ना प्रमुख शक्ति केंद्र संयोजक को अपने बूथ पर अभी से सक्रिय होना होगा और अगर हम आज मेहनत करेंगे तो हम आगामी चुनावों में जीत के सब रिकॉर्ड ध्वस्त करेंगे आगामी दिनों में बूथ अध्यक्षों और पार्षदों से संवाद कर वार्डो की जनसमस्याओं पर फोकस कर उनका निस्तारण करवाने का काम हम सब मिलकर करेंगे।
आज की बैठक में भाजपा जिलाधयक्ष विजय आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराणा, उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, अशोक प्रजापत, मंत्री अरुण जैन, मधुरिमा सिंह, प्रोमिला गौतम, सुमन छाजेड़, सुमन शेखावात, जेठमल नाहटा, नरसिंह सेवग, जितेंद्र सिंह भाटी,अनूप गहलोत, विजय बाफना, पवन चांडक, विमल पारीक उपस्थित रहे।

नगर स्थापना दिवस पर सिद्धि कुमारी ने उड़ाया चंदा।

बीकानेर पूर्व विधायक ने आज नगर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर चंदा उड़ाकर बीकानेर नगर की खुशहाली की कामना की ओर समस्त बीकानेर वासियों को नगर स्थापना दिवस की बधाई दी।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!