Bikaner Live

धरती की संतानें है पेड़-पौधे

पोस्टर दिखा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेष




बीकानेर। रविवार को विष्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर गजनेर रोड़ स्थित सार्वजनिक उद्यान में पोस्टर एवं बैनर दिखा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेष दिया गया। डॉ. अमित पुरोहित एवं योग गुरू दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है इसके लिए हमें प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए एवं हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवष्य लगाना चाहिए तथा बेजुबान पक्षियों के लिए अपने घर की छतों पर पालसिये रखने का संकल्प लेना चाहिए।

द्वारका प्रसाद सुथार ने बताया कि इस बार पर्यावरण दिवस की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूषन रखी गई है तथा जीव-जन्तु, पेड़-पौधे धरती की संताने हैं इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इनकी रक्षा करे। कार्यक्रम में षिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद थे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!