Bikaner Live

जस्सूसर गेट स्थित मूलचंद पारीक सर्किल से अतिक्रमण हटाने की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक स्मृति संस्थान ने जस्सूसर गेट स्थित मूलचंद पारीक मूर्ति सर्किल के आसपास बढ़ते अतिक्रमण को लेकर सोमवार को नगर निगम की उपायुक्त दमयंती कंवर को ज्ञापन सौंपा।

संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सर्किल के आसपास लगी दूध की दुकान, फल-फ्रूट और गोलगप्पे के ठेलों को तत्काल हटाया जाए। शिष्टमंडल में संस्थान अध्यक्ष नित्यानंद पारीक, कांग्रेस नेता सलीम भाटी, संस्थान सचिव राकेश पारीक और नवरतन भादानी शामिल थे।

नित्यानंद पारीक ने कहा कि सर्किल पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति का सौंदर्यकरण नष्ट हो रहा है। शहर के किसी भी अन्य सर्किल पर इस तरह ठेले-गाड़ियों द्वारा अतिक्रमण नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक स्थल को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि मूर्ति सर्किल को अतिक्रमण से मुक्त कराकर उसका संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि आमजन स्वतंत्रता सेनानी को सम्मान के साथ याद कर सकें।

उपायुक्त ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!