Bikaner Live

धार्मिक आस्था के प्रतीक चुनाव चिन्हों का आवंटन किया निरस्त

*मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने किया सर्व समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान, धार्मिक आस्था के प्रतीक चुनाव चिन्हों का आवंटन किया निरस्त*


आज श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज बीकानेर की चुनाव कमेटी की एक विशेष मीटिंग का आयोजन कर 11 जून को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव कार्यसमिति द्वारा आवंटित किए गए चुनाव चिन्हो के सम्बंध में पुनर्विचार करते हुए पूर्व में आवंटित किए गए चुनाव चिन्ह को निरस्त कर दिया।

इस क्रम में विभिन्न समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा कुछ चुनाव चिन्ह पर चुनाव कार्यसमिति कार्यालय में आपत्तियां प्राप्त होने पर आम जन की स्वर्णकार समाज चुनाव कमेटी द्वारा सामाजिक व धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उक्त आपत्तियों के निस्तारण के क्रम में चुनाव कार्यसमिति ने पूर्व में आवंटित समस्त प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह निरस्त कर नए चुनाव चिन्ह का आवंटन दिनांक 05 जून 2023, सोमवार को प्रातः 10:00 बजे चुनाव कार्यसमिति के मुख्य कार्यालय में समस्त प्रत्याशियों को आवंटित करने का निर्णय किया है। इस संदर्भ में सभी प्रत्याशियों को पूर्व में आवंटित चुनाव चिन्ह से सम्बंधित बैनर, पैम्पलेट व पोस्टर आदि अन्य चुनाव प्रचार सामग्री तत्काल प्रभाव से सम्बंधित चुनाव कार्यसमिति के कार्यलय में जमा करवाने हेतु एवं अन्यत्र प्रयोग में नहीं लेने हेतु भी निर्देशित किया जाता है। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी
शिवनारायण मौसूण,अध्यक्ष चुनाव कार्यसमिति भँवरलाल लावट,रिटर्निंग अधिकारी राजकुमार नारनौली, सचिव कैलाश डांवर, विधि सलाहकार अनिल सोनी, रमेश कुमार जोड़ा, सुभाष परवाल, मयंक मौसूण,श्याम शहरी, विजयराज डांवर आदि उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!