Bikaner Live

स्वर्णकार के अध्यक्ष पद के लिये 7600 पड़े वोट 76%, गिनती जारी देर रात आएगा परिणाम

बीकानेर। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के नये अध्यक्ष को लेकर आज दो मतदान स्थलों पर जमकर वोटिंग हुई। समाज के महिला व पुरूष मतदाताओं ने उत्साह से मतदान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त रमेश सोनी से मिली जानकारी के अनुसार जाट धर्मशाला में पांच बूथ पर पांच हजार में से 3700 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तो तेरापंथ भवन में पांच बूथों पर पांच हजार मतदाताओं में से 3900 वोटर्स ने अपने वोट डाले। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर वोट देने वालों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। चुनाव में खड़े प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए थे। वहीं दोनों प्रमुख उम्मीदवारों मनीष लांबा और हुकमचंद कांटा ने मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक लाने के लिये वाहनों की व्यवस्था भी कर रखी थी। मतदाता अपने वैध पहचान पत्र के जरिये पर्ची के साथ मतदान करता देखा गया। सचिव कैलाश डावर ने बताया कि रानीबाजार में स्थित स्वर्णकार भवन में मतगणना शाम सात बजे के करीब शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक परिणाम आएगा। दोनों मतदान स्थलों पर पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रही। पुलिस के अधिकारी मतदान स्थलों पर बैठे नजर आएं। मतदान शांतिपूर्वक हो इसके लिये चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुस्तैदी से जुटे हुए थे।

*बीकानेर स्वर्णकार समाज चुनाव*
~ BSSC का चैंपियन का फैसला जल्द ही ~


कांटा व लांबा के महा मुकाबले में आज वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए गए।वोटिंग 76% हुई हैं। जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड हैं। महिलाओं का वोट सोच से ज्यादा रहा हैं।किस का पलड़ा भरी हैं ये बात प्रत्याशियों के मुंह पर बैचेनी के भाव साफ देखे जा सकते हैं। प्रत्याशी का फैसला मत की पेटी में बंद हो चुका हैं। सब अपने अपने प्रत्याशी के जीत के दावे कर रहे हैं।हार जीत का मुकाबला बहुत ही कम अंतर से होगा। फैसला 7:49 मिनट पर। 7+49=56 क्योंकि जो जीतेगा उसका सीना समाज के सामने 56 इंच का हो जाएगा। महा मुकाबले का फैसला थोड़ी देर में।
*_जो जीता वही सिकंदर_*
– *द्वारका प्रसाद सोनी (RPS पत्रकार)*

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!