Bikaner Live

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद पर मनीष लाम्बा की 1265 वोटो से जीत

बीकानेर। बीकानेर में आज हुए चर्चित चुनाव में मनीष लाम्बा निर्वाचित हुए। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद पर मनीष लांबा निर्वाचित घोषित किए गए। लाम्बा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी हुकमचंद कांटा को 1265 वोटों से मात दी है। मिली जानकारी के अनुसार हुकमचंद कांटा को 3045 तथा मनीष लांबा को 4300 वोट मिले है। लांबा की जीत के बाद उनके समर्थकों ने खुशियां मनाई ओर जूलूस निकाला गुलाल उछाली। गौरतलब रहे कि मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के नये अध्यक्ष को लेकर आज दो मतदान स्थलों पर जमकर वोटिंग हुई। समाज के महिला व पुरूष मतदाताओं ने उत्साह से मतदान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त रमेश सोनी से मिली जानकारी के अनुसार जाट धर्मशाला में पांच बूथ पर पांच हजार में से 3700 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तो तेरापंथ भवन में पांच बूथों पर पांच हजार मतदाताओं में से 3900 वोटर्स ने अपने वोट डाले। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर वोट देने वालों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। चुनाव में खड़े प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए थे। वहीं दोनों प्रमुख उम्मीदवारों मनीष लांबा और हुकमचंद कांटा ने मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक लाने के लिये वाहनों की व्यवस्था भी कर रखी थी। मतदाता अपने वैध पहचान पत्र के जरिये पर्ची के साथ मतदान करता देखा गया। सचिव कैलाश डावर ने बताया कि रानीबाजार में स्थित स्वर्णकार भवन में मतगणना शाम सात बजे के करीब शुरू हुई। उम्मीद है कि देर रात तक परिणाम आएगा। दोनों मतदान स्थलों पर पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रही। पुलिस के अधिकारी मतदान स्थलों पर बैठे नजर आएं। मतदान शांतिपूर्वक हो इसके लिये चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुस्तैदी से जुटे हुए थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!